जसपुर। 11 जनवरी 20 22 आम आदमी पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूत होती दिखाई दे रही है। आए दिन बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। तो वही पार्टी भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं कर रही है। वह कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को बड़े पदों से नवाज रही है। जिससे कार्यकर्ता क्षेत्र में और भी मेहनत करके आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। आज फिर आम आदमी पार्टी के द्वारा दो व्यक्तियों को अध्यक्ष पदों पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी डॉक्टर यूनुस चौधरी ने दो अहम पदों पर दो कर्मठ कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर बड़े पदों पर नियुक्ति दी है। माना जा रहा है यह दोनों ही कार्यकर्ता संगठन में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर डॉ यूनुस चौधरी ने गुरबचन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। जबकि विश्वजीत सिंह विश्नोई को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस दौरान डॉक्टर यूनुस चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि उम्मीद है। कि वह आम आदमी पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे तो वही नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष गुरबचन सिंह ने डॉक्टर यूनुस चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो सम्मान देकर विधानसभा अध्यक्ष किया है। उसके लिए वह आम आदमी पार्टी का आभार व्यक्त करते हैं। गुरबचन सिंह ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को मजबूत करने को लेकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे।

और आगामी विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत करके जसपुर विधानसभा सीट पर डॉक्टर यूनुस चौधरी को विधायक बनवाने का कार्य करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने संगठन का विस्तार चार-पांच दिन में करके संगठन के साथ आम आदमी पार्टी को विजई कराएंगे। तो वही कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह विष्णु ने भी यूनुस चौधरी तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष से कांग्रेसका विधायक रहा है और काग्रेस विधायक रहते हुए क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। जिससे लोग परेशान और बेहाल हैं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें टूटी पड़ी हैं। और नगर क्षेत्र की अगर हम बात करें तो शहर के कूड़ा डालने की भी व्यवस्था मौजूदा विधायक तथा पूर्व विधायक से आज तक हल नहीं कराई गई है जिससे क्षेत्र की जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक बनने के बाद जनता की मूलभूत समस्याओं का निवारण सर्वप्रथम कराया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करके आम आदमी पार्टी के विधायक बनाएं जिससे कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बने और आम आदमी पार्टी आम जनता की समस्याओं को दूर कर सके। इस मौके पर विपिन कुमार, कुलदीप सिंह, योगेंद्र सिंह ,बलवीर सिंह ,सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार ,राजीव चौहान ,प्रतीक शर्मा, सत्येंद्र सिंह, विनोद कुमार, नवनीत सिंह ,साबिर अली, शादाब कमाल, साकिब हुसैन, फैजुर रहमान चौधरी, आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
