काशीपुर। 14 जनवरी 2022 युवा अधिवक्ताओं द्वारा बार एसोसिएशन काशीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चौधरी का स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ताओ द्वारा जसपुर खहुर्ड स्थित शगुन गार्डेन में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।अधिवक्ताओ ने एक दूसरे को मूंगफली व रेबड़ी खिलाकर देश की उन्नति व खुशहाली की प्रार्थना की।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चौधरी को मौजूद युवा अधिवक्ताओ द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि लोहड़ी त्योहार मानवीय एकता की वह कड़ी है जिस कड़ी से विश्व मे मानव को एक दूसरे से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर कर्मपाल सिंह एडवोकेट, समर्थ विक्रम एडवोकेट, राम शर्मा ,मुनिदेव विश्नोई,सुशील चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
