जसपुर 13 जनवरी 2022 पहले भाजपा फिर आम आदमी पार्टी से दरकिनार हुए अजय अग्रवाल ने अब तीसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुनावी सरगर्मियां तेज कर दी हैं जहां कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में है तो वहीं अब बसपा से भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में दिखाई देगा। आगामी विधानसभा चुनाव और भी रोचक होता नजर आ रहा है। अब मुकाबला चोकोड़िये रहेगा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी बनाए गए अजय अग्रवाल ने चुनावी बिगुल फूंक ते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा का इस बार सूपड़ा साफ होना तय है।

जसपुर के वरिष्ठ समाजसेवी अजय अग्रवाल बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं यहां काशीपुर रोड स्थित संधू होटल में आयोजित एक प्रोग्राम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम और डॉक्टर मेघराज सिंह जराबरे ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। और उन्हें जसपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ मेघराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज काशीपुर से गगन कंबोज और जसपुर से अजय अग्रवाल को बसपा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

उन्होंने भाजपा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है। और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेक प्रदेश की जनता अब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। तो वही जसपुर से घोषित बसपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जसपुर में दोनों विधायकों ने बारी-बारी से जसपुर का विनाश करके रख दिया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता से अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को जसपुर के विकास के लिए बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम , डॉ मेघराज सिंह , सह प्रभारी नंद गोपाल, अख्तर माहीगिर, जहीर आलम, ओम प्रकाश, रमेश सिंह राय, पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, मोहम्मद आसिम, चेयरमैन हाजी जाहिद हुसैन, निर्मल सिंह सैनी आदि बसपा के नेता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
