जसपु। 18 जनवरी 2022 आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए बेहतर विकल्प है। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा ने तो जनता को गुमराह करने के साथ ही ठगने का कार्य किया है। यह बात प्रेस को जारी अपने बयानों में आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कही उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस के दलबदल विधायकों ने क्षेत्र का विकास अवरुद्ध किया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के सिंबल से डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल तीन बार विधायक रहे और अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने जसपुर विधानसभा को एक रोडवेज बस अड्डा तक नहीं दिया। यहां तक की नगर क्षेत्र में एक कूड़ा घर की भी व्यवस्था तक उनसे नहीं कराई गई। और पूर्व में कांग्रेस की सरकार को धोखा देकर बगावत करके भाजपा में शामिल हो गए कांग्रेस में 15 वर्षों तक राजनीतिक मलाई खाकर भाजपा में चले गए और अब कांग्रेस की बुराई करते हैं।

तो वही भाजपा के नेता आदेश सिंह चौहान कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जसपुर से चुनाव लड़ने का मौका दिया। और वह जसपुर विधानसभा से विधायक भी बन गए परंतु उनकी भाजपा जैसी विचारधारा बरकरार रही। उन्होंने पूरे 5 वर्ष ऐसे ही गवा दिए। क्षेत्र में कोई विकास कार्य उनके द्वारा नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे दल बदल नेताओं को जनता को सबक सिखाना होगा जब तक ऐसे दल बदल नेताओं को जनता बहिष्कार नहीं करेगी तब तक क्षेत्र का विकास होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियों का कहीं पता नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या चरम सीमा पर है स्कूलों की दुर्दशा बद से बदतर है। यहां तक कि स्कूलों का उच्चीकरण तक भी विधायक नहीं करा पाए और नगर क्षेत्र में कूड़ा डालने के लिए एक कूड़ा घर की भी व्यवस्था आज तक क्षेत्रीय विधायक से नहीं कराई गई है। और अब वह भी भाजपा सरकार के बुराइयां करते दिखाई देते हैं। दलबदल नेताओं ने जसपुर के विकास को अवरुद्ध करने का कार्य किया है। ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे जनता को जमीनी स्तर पर कोई राहत मिल सकती। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी के साथ क्षेत्र का किसान भी है। और हर वर्ग हर समाज का व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। और इस बार यह सुनहरा अवसर है। जो आम आदमी पार्टी विकास की सोच रखने वाली पार्टी जनता के बीच में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस प्रकार से दिल्ली में सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बना दिया। ऑटो वालों को रिक्शा वालों को सबको हर महा भत्ता मिलता है। दिल्ली में इसी प्रकार से उन्होंने उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए ₹5000 महीना भत्ता दिए जाने की घोषणा की है। 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है। और महिला बहनों को ₹1000 प्रति माह भत्ता दिए जाने की भी घोषणा उनके द्वारा की गई है। यह सभी घोषणाएं सरकार बनने के बाद निश्चित तौर पर पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार झाड़ू के सामने वाला बटन दबाकर विधायक प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी को भारी मतों से विजई दिलाएं जिससे कि क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सके।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
