काशीपुर। 18 जनवरी 2022 एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ 1 वर्ष तक लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद उससे शादी करने से मना कर दिया पीड़िता की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/506 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर नवलपुर निवासी युवती को ग्राम गड़ीनेगी निवासी जितेंद्र पुत्र रामचंद्र ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ 1 वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा जब युवती 7 माह की गर्भवती हो गई।

तब युवक जितेंद्र ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया युवती ने कुंडा थाना में दर्ज तहरीर में पुलिस को बताया कि 1 दिन उसकी मुलाकात जितेंद्र से हुई थी इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया और जितेंद्र ने उसे अपने साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। उसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा जब वह 7 माह की गर्भवती हो गई। तो उसने उससे विवाह करने से साफ इंकार कर दिया और धमकी देने लगा कि इस बच्चे का ऑपरेशन करा दें अन्यथा तुझे जान से मार दूंगा उसने बताया कि उसने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। अब वह किसी से विवाह योग्य भी नहीं रही है। और ऐसी परिस्थितियों में उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
