जसपुर। 21 जनवरी 2022 भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक करते हुए कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत से विजय दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल का स्वागत किया। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सुभाष चौक के पास स्थित पंजाबी आनंद विहार कॉलोनी में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ सनातन रीति रिवाज से किया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल को दूसरी बार प्रत्याशी बनाकर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ताओं में उनके प्रति रोष था भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना था कि एक नए व्यक्ति को भाजपा ने टिकट दे दिया है परंतु अब ऐसा नहीं है अब सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं और बड़े जोर शोर के साथ विधानसभा चुनाव में जुटे हुए हैं उन्होंने कहा कि इस बार जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपना परचम लहराएंगे।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद कुमार, गुरताज भुल्लर, मनोज पाल, कमल चौहान, विश्वपाल बिश्नोई, गजराज सिंह, राजकुमार चौहान, गुरचरण सिंह तोता, अतुल बंसल, विवेक अग्रवाल, बलराम सिंह तोमर, विजेंद्र सिंह गहलौत, मुकेश कुमार, उमा विश्नोई, खड़क सिंह चौहान, विमलेश गुप्ता, पराग अग्रवाल, सरवन सिंह सिद्धू, अनिल नगर, विकास अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल, जितेंद्र यादव, विकल चौहान, सिद्धार्थ सिंघल, संजय चौधरी, ओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
