आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगाने का करते थे कार्य पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए तथा चार मोबाइल फोन जिनसे वह ऑनलाइन सट्टा लगाते थे बरामद किए हैं जबकि दो आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है
काशीपुर । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आईपीएल सट्टा खेलते चार लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से 1लाख 49 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं बता दें कि घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि शुगर मिल रोड स्थित एक कार में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा खेल रहे हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को शुगर मिल रोड टांडा उज्जैन में खड़ी कार एर्टिगा संख्या यूपी 22 एके 7430 को घेर लिया कार से पुलिस ने 4 व्यक्तियों को पकड़ लिया आरोपी आईपीएल मैच रॉयल चैलेंज बेंगलुरु तथा मुंबई इंडियन मैं ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे पुलिस ने एक लाख 49 हजार रुपए तथा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आले हसन उर्फ सेठ जी पुत्र इब्ने हसन निवासी रसूलपुर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश अरमान पुत्र आमिर अहमद निवासी रायका इमरता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश जावेद पुत्र शरीफ अहमद अर्शी हुसैन पुत्र इश्तियाक हुसैन निवासी चक थाना स्वार जिला रामपुर जावेद पुत्र शरीफ अहमद निवासी इमरता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया उन्होंने बताया कि आले हसन आईपीएल मैच में बुकिंग के रूप में सरगना है उन्होंने बताया किएएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि आले हसन उर्फ सेठ जी ने अपने मोबाइल फोन में आनलाइन डिमांड नाम की बेबसाइट पर SETH135 नाम से आई डी बनाई थी। जिसका इस्तेमाल आईपीएल मैचों में आनलाइन सट्टा लगाने के लिए किया जाता था। आई डी में आनलाइन मैच की अपडेट रेट व मैच की लाइव विवरण देखा जाता है। अरमान, अर्शी हुसैन जावेद कमीशन पर आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले लड़कों से मोबाइल से सम्पर्क साधते थे। हार-जत की बेट आले हसन उर्फ सेठ जी से लगवाई जाती थी। लेनदेन का हिसाब भी आले हसन ही करता था।मैच जब समाप्त हो जाता था तो अगले दिन काशीपुर आकर पैसों का लेन देन किया जाता था। और अगले मैच के लिए बेट लगाई जाती थी। उन्होंने बताया कि आईपीएल मैच में बाजपुर निवासी गुरू जी नामक व काशीपुर निवासी नीटू उर्फ पाजी उन्हें मैच के दौरान आनलाइन सट्टे के लिए आईडी उपलब्ध कराते हैं। पुलिस को गुरूजी और पाजी की तलाश में जुटी हुई है गिरफ्तार करने वाली टीम मैं प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश का पड़ी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार जावेद मलिक कांस्टेबल वीरेंद्र लक्ष्मण सतीश सुरेंद्र सिंह कुलदीप सिंह शंकर टम्टा पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
