देहरादून । 29अक्टूबर 2020 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस भवन देहरादून में कार्यकर्ताओं की बैठक की जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के दौरान उत्तराखंड कांग्रेश विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी तथा पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए समस्त पदाधिकारियों से और लगन और मेहनत से कार्य करने की अपील की उन्होंने कहा कि विधिकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए सुझाव को अमल में लाया जाएगा व विधानसभा चुनाव से पूर्व जो मेनिफेस्टो कांग्रेस पार्टी का बनेगा उसमें अधिवक्ताओं के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा वह जो अधिवक्ता संगठन से जुड़कर कांग्रेश और जनता के हितों के लिए कार्य करेगा भविष्य में उन्हें ही पद दिए जाएंगे वह सरकारी पदों पर भी योग्य वह मेहनती अधिवक्ताओं को विधिकांग्रेस संगठन की सलाह पर रखा जाएगा उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार जताया हैं



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
