काशीपुर। 4 फरवरी 2022 क्षेत्रीय विधायक ने 20 साल जनता के लिए काम किया होता तो उन्हें दरबदर भटकना नहीं पड़ता है यह बात कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर तंज कसते हुए कही कहा कि लगातार चार बार विधायक रहने के बाद भी वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि बीस सालों में श्री चीमा ने काशीपुर के हित में कुछ किया ही नहीं। यदि कुछ किया होता तो काशीपुर की जनता उन्हें नकारती नहीं बल्कि खुलेमन से उनका साथ देती और अपने बेटे की खातिर वोट मांगने के लिए श्री चीमा को दर-दर भटकना नहीं पड़ता।

गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि यह विधायक चीमा की करनी का ही फल है कि जनता तो क्या, आज संगठन भी काशीपुर में उनके साथ नहीं है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाता कांग्रेस के साथ हैं। और कांग्रेस प्रत्याशी. नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में वोट डालने के लिए 14 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने पिछले 20 वर्षों से जनता को जिस प्रकार से थका है। और जनता का विकास करने की बजाय उन्होंने खुद अपना विकास किया है वह सब जनता देख रही है और समझ भी रही है। अब जनता भाजपा विधायक और उनके पुत्र के बहकावे में आने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने परिवर्तन का इरादा अपने मन में बना लिया है और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर विजई कराने जा रहे हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
