काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व लोह पुरुष स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों द्वारा दोनों ही महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद उन्हें किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अलग-अलग विचार रखते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी एकमात्र ऐसी नारी शक्ति थी जिन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज का दिन देश के लिए दो महान विभूतियों का दिन है। जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर किसान अधिकार दिवस के रूप में भी मनाया गया। इस मौके पर

पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि आज देश में जिस तरह से किसानों पर ऐसी सरकारों में जनविरोध की भावना के चलते किसानों का अधिकार कहीं ना कहीं दबता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि किसानों पर हो रहे जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आंदोलित रहेगा। इस मौके पर अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, महेंद्र बेदी, सचिन नाडिग एड, नितिन कौशिक, अफसर अली, रोशनी बेगम, मुक्ता सिंह, ईदूमान, विकल्प गुड़िया, मंसूर अली मंसूरी, नौशाद हुसैन, शाह आलम, रवि ढींगरा, सुभाष पाल, अनीस अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, वसीम, मोहसिन, दीपक यादव, ओम प्रकाश, अनिल कुमार सिंह, बब्बन सिंह, अजर कसार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
