रूद्रपुर 31 अक्टूबर,2020- लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद भर मंें मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालयो में भी विभागाध्यक्षो द्वारा अपने कार्मिको को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गयी। जनपद मुख्यालय कलक्ट्रेट में

जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कार्मिको को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि जो शपथ दिलाई गयी है उसका अनुपालन सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वो को निष्ठपूर्ण निभाएं। उन्होने कहा कि यह शपथ देश की एकता के भावनाओं को जगाता है। हमें सरदार पटेल के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा।
वही विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई । इस मोके पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चंद्र काण्डपाल, ओसी एन एस नवियाल, उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा, तहसीलदार डॉ अम्रता शर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
