जसपुर हाथरस उत्तर प्रदेश में हुए बलात्कार के बाद हत्या के मामले में कार्यकर्ता एकत्रित हुए मोमबत्ती जलाकर पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की बता दें कि ग्राम सभा श्याम नगर मैं स्थित अंबेडकर पार्क में बहन मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ यूनुस चौधरी कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया गया बैठक में उत्तर प्रदेश के अमरोहा गांव स्थित हाथरस क्षेत्र में जिस तरह से एक गरीब परिवार से जुड़ी बिटिया का बेहसी दरिंदो द्वारा उसके साथ बेरहमी से कुकर्म किया गया इसके लिए मात्र प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। डॉ चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार यौन शोषण कुकर्म की वारदातो ने आज यूपी सरकार के कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। तथा अपराधियों का बोलबाला व्याप्त हो गया है। उन्होंने प्रदेश में जगह जगह हो रही वारदातों को रोकने में योगी सरकार फिसड्डी साबित हो रही हैं ।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में मात्र झूठे एनकाउंटर ही किए जा रहे हैं अपराधों का गढ़ बने उत्तर प्रदेश में आज जंगलराज कायम है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक अभिनेत्री का महाराष्ट्र में छज्जा गिराया जाता है तो यह लोग उस अभिनेत्री की तुलना महान विभूतियों से करते हैं जब किसी दलित परिवार की बहू बेटी के साथ जघन्य घटनाएं होती हैं तो यही लोग मुंह छुपा कर बैठ जाते हैं? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मात्र जुमलेबाजी तक ही सिमट कर रह गई है तो वहीं दूसरी ओर योगी सरकार में अपराधों का बोलबाला है बैठक में यूपी के हाथरस गांव में हुई बिटिया के साथ हुई जघन्य घटना ने आज देश की नारी की आत्मा को झंजोड़ कर रख दिया है उस बिटिया की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए कैंडल जलाकर ईश्वर से उसके आत्मा की शांति की कामना की तथा कांग्रेस पार्टी सदैव प्रत्येक नागरिक एवं देश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी बैठक में रवि राज एडवोकेट, मोनू सिंह, आसिफ चौधरी , शाहरुख चौधरी, नवीन शर्मा ,जेनब बेगम ,शकुंतला देवी ,आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
