काशीपुर 22 फरवरी 2022 सात घरों में लगी आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया आग की लपटें उड़ती देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु आग पर काबू ना पा सके सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बा मुश्किल से आग पर काबू पाया। बता दें कि गर्मियों की शुरुआत होते ही आग की घटना सामने आई है। ग्राम पैगा में कुड़े के ढेर में लगी थोड़ी सी चिंगारी से 7 मकानों में रखा करीब 6 से 7 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। जबकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि ग्राम पैगा में कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी वीरवति पत्नी स्वर्गीय छुट्टन सिंह, हरज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय छुट्टन सिंह, गुड्डू पुत्र छुट्टन सिंह, गोविंदा पुत्र छुट्टन सिंह, हरबती पत्नी जवाहरलाल, सोनू पुत्र जवाहरलाल, मोनू पुत्र जवाहरलाल, के घर के पास कूड़े में आग की थोड़ी सी चिंगारी ने घर में आग लग गई। आग लगने से 7 मकानों में रखा लगभग 6 से 7 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। परंतु आग पर काबू ना पा सके जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना में परिजनों की सतर्कता के चलते किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
