काशीपुर 3 मार्च 2022 बंद पड़े घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों समेत सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई है बता दें कि मौहल्ला महेशपुरा की मदर कालौनी निवासी आजम खान पुत्र स्व. साबिर अली ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पुलिस से बताया है कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते 27 फरवरी को ठाकुरद्वारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था।

एडमिट कराने पर पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। 2 मार्च की सुबह साढ़े छह बजे पड़ौसी ने फोन पर चोरी होने की सूचना दी। घंटे भर बाद वह अपने घर गया तो देखा कि मेन गेट बंद था और बैठक का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर घर में रखा सामान बिखरा था। अलमारी खुली थी और जेवरात गायब थे। आजम के मुताबिक चोर घर में रखे सोने के आभूषण एक जोड़ी झाले 5 ग्राम, एक जोड़ी कांटे वाले झाले 3 ग्राम, गले का पैडिंल 5 ग्राम, एक अंगूठी 5 ग्राम, एक नोजपिन 2 ग्राम तथा चांदी के आभूषण पाजेब 150 ग्राम, हथफूल 50 ग्राम, बिछुए 50 ग्राम, चांदी का सिक्का 10 ग्राम, तीन अंगूठी लेडीज 30 ग्राम के साथ ही घर में लगा सैमसंग कम्पनी का एलईडी टीवी भी उतारकर चुरा ले गये।तहरीर में कहा गया है कि चोरों के घर में घुसने का समय रात्रि में 2.36 बजे और बाहर निकलने का समय 3.10 बजे का है जो कि सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
