काशीपुर। 7 मई 2022 प्यार अंधा होता है यह सुना था परंतु प्यार इतना अंधा होता है की प्यार की खातिर अपना घर बेचकर अपने प्रेमी को सारा रुपया दे दिया। और अपनी इज्जत तथा अपना धर्म परिवर्तन कर सब कुछ दांव पर लगा दिया परंतु उसी प्रेमी ने जिसकी खातिर उसने अपना सब कुछ लुटा दिया। उसी प्रेमी ने उससे शादी कर उसे धोखा दिया यही नहीं महिला को मारपीट कर उसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के धंधे में ढकेल ने को विवश किया बाद में महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के शेरकोट निवासी महिला आयशा ने पुलिस को बताया कि उसको फेसबुक पर राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र शेर सिंह रावत निवासी पुछड़ी रामनगर जिला नैनीताल से दोस्ती हुई और दोस्ती के दौरान राजेंद्र उसे अपने आप को अविवाहित बताया इस दौरान दोस्ती प्रेम में बदल गई। और युवती उसके प्रेम में दीवानी उसके पास पहुंच गई इस दौरान आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए उसके साथ विवाह कर लिया विवाह के उपरांत आरोपी ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया आयशा ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी ने विवाह के बाद उसे शराब पीकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया उसने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया उसने यह भी बताया कि आरोपी वेश्यावृत्ति का कार्य करता है। और उसके घर पर अन्य और भी लड़कियां हैं। जिनसे वह वेश्यावृत्ति कराता है। उसने बताया कि उसे यह मालूम नहीं था कि जिसकी खातिर अपना दो लाख रुपए का मकान बेचकर आरोपी को दे चुकी वह उसे इस तरह से धोखा देगा। उसने यह भी बताया कि उसे बाद में ज्ञात हुआ कि राजेंद्र शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने तहरीर में बताया कि राजेंद्र ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है अब वह कहां जाए क्योंकि उसका जो मकान था वह उसने पहले ही बेचकर राजेंद्र को मकान की बिक्री की रकम दे दी थी पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 376/ 323/ 504/ 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
