काशीपुर। 23 मई 2022 नो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि रेखा पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी लालपुर थाना कुंडा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है। कि उसका पति जितेंद्र सिंह 14 मई 2022 की रात्रि करीब 8: 00 बजे रामनगर से घर वापस लौट रहा था। के रामनगर से काशीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम धनोरी के निकट उसे लघुशंका करने के लिए अपनी बाइक को रोड की साइड में खड़ा करके लघुशंका के लिए जा ही रहा था कि इतने में तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ला रहे वेगनार कार संख्या यू पी 14 बी सी 1684 के चालक ने गलत साइड में कार से उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने 108 आपात वाहन के द्वारा उसके पति जितेंद्र सिंह को राजकीय लक्ष्मण दत्त भट्ट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पति जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने उसके पति जितेंद्र सिंह का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया था जबकि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर परतापुर चौकी में खड़ा कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 279 304 ए 427 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
