काशीपुर। 3 जून 2022 कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को सट्टे की खाई वाली करते रंगे हाथों दबोच लिया पुलिस ने उसके कब्जे से एक डायरी ₹1060 पेन और एक विवो का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मोहल्ला पंजाबी सराय में सट्टे लगा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस कांस्टेबल कुशाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर सट्टे की खाई बाड़ी करते मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद उमर को सट्टा लगाते हैं। रंगे हाथों दबोच लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेन डायरी ₹1060 तथा एक मोबाइल विवो का बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
