काशीपुर। 15 जून 2022 मां की तहरीर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। बता दें कि रानी पत्नी अरविंद सिंह ग्राम नवाबगंज तहसील थाना बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री प्रियंका का विवाह 6 मई 2018 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दीपक बिरोबा पुत्र रोशनलाल ग्रोवर निवासी ग्राम पंचायत खरमासा काशीपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड से संपन्न हुआ था। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी में हैसियत के अनुसार सोने चांदी के आभूषण समेत दान दहेज उपहार स्वरूप दिया था। महिला ने यह भी बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही प्रियंका का पति दीपक ग्रोवर ससुर रोशन लाल ग्रोवर सासु राजरानी विवाह में दहेज कम लाने को लेकर उसे ताने तिसने देते थे।

और कहते थे कि तेरे अलावा अगर किसी अन्य लड़की से शादी की होती तो उसके पुत्र को शादी में अच्छा दान दहेज मिलता। और कहते थे कि तुझसे शादी होने से उनके पुत्र का मुकद्दर फूट गया है। इस तरह के ताने किसानों से उसकी पुत्री मानसिक रूप से प्रताड़ित रहती थी। उसने बताया कि उसकी पुत्री को उपरोक्त लोग अपने सामने बातचीत तक नहीं करने दिया करते थे। यहां तक कि फोन पर भी बात नहीं करने देते थे। उसने यह भी बताया कि उसकी पुत्री ने 13 अप्रैल 2019 को एक पुत्र को जन्म दिया जन्म के दौरान अस्पताल में जो भी खर्च हुआ वह सब खर्च उसके पति ने अस्पताल के बिल का भुगतान हम से कराया। महिला ने यह भी बताया कि उसकी पुत्री कि 4 जून 2022 को पुत्री के पति दीपक ग्रोवर ने फोन पर रात्रि करीब 4:00 बजे जानकारी दी कि तुम्हारी पुत्री प्रियंका की हालत खराब है उसने बताया कि वह काशीपुर आने के लिए तैयारी कर ही रही थी कि इतने में करीब 6:00 बजे दोबारा फोन आया कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें शक ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है की उनकी पुत्री प्रियंका की उसके पति दीपक ग्रोवर ससुर रोशन लाल ग्रोवर सासु राजरानी दहेज के लिए ज्यादा प्रताड़ित किया जिसके चलते उसकी पुत्री की मौत हुई है। महिला ने प्रताड़ित करके हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति ससुर एवं सास के खिलाफ धारा 304 बी के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
