काशीपुर। 24 जून 2022 पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व बदसलुकी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कास्टेबल ने तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है। बता दें कि बांसफोड़ान चौकी में तैनात चीता मोबाईल के कांस्टेबिल तारा चन्द्र ने बताया कि बीती 22 जून की रात्रि 9.30 बजे उन्हें सूचना मिली की दो व्यक्तियों को पब्लिक ने मोबाईल लूट करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। सूचना पर कां. तारा चन्द्र सहयोगी अनिल मनराल के साथ मुरादाबाद रोड स्थित सूद अस्पताल वाली गली में पहुंच गये। मौके पर लोगों की भीड़ लगी थी। बताया कि भीड़ में कुछ लोग शराब के नशे में थे।

बताया गया कि मोबाईल लूट में पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का बचाव करने पर नरेन्द्र चौधरी व उसके बेटे गौरव चौधरी व आठ-दस अन्य लोगो के द्वारा पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और धक्का मारते हुए उसकी टोपी गिरा दी। धक्का मुक्की में पुलिसकर्मी को चोटें भी आईं। आरोपी पिता-पुत्र व उनके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान किसी तरह पुलिसकर्मियों को भीड़ के चंगुल से छुटाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत आठ-दस अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध सरकारी कार्य में वाधा डालने, पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। तो वहीं पुलिस मोबाइल लूट के आरोपियों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
