काशीपुर नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी को पंखे में लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के जिला संभल के थाना नकाशा के हजरत नगर गढ़ी निवासी परमानंद सिंह की नाबालिग पुत्री मंजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे मैं दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली किशोरी ने आत्महत्या क्यू कि कारणों का पता नहीं चल पाया है बता दें कि परमानंद सिंह काशीपुर में पिछले काफी समय से मोहल्ला टांडा उज्जैन में गजराम सिंह के मकान में किराए के मकान में अपने परिवार के सहित निवास करता है तथा महुआ खेड़ा गंज में स्थित थर्मोपैक नामक कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी तथा 11वीं की छात्रा थी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह टांडा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अचानक हुई घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
