काशीपुर। 25 जून 2022 तहसील काशीपुर,ब्लाक जसपुर के ग्राम लालपुर स्थित क्षेत्र के कृषक सत्यम शर्मा के वर्मी कंपोस्ट खाद की यूनिट का जिलाधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत द्वारा अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्मी कंपोस्ट का प्रोसेसिंग कार्य चल रहा था। इस मौके पर सत्यम शर्मा ने वर्मी कंपोस्ट बनाने की जानकारी विस्तृत रूप से जिलाधिकारी एवं उपस्थित कृषक समाज को दी ।

जिसमें जिलाधिकारी ने जैविक कृषि कार्य में निरंतर सकारात्मक गतिविधि रखने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सत्यम शर्मा का जैविक कृषि के प्रति यह प्रयास समाज हित में है तथा इसके द्वारा और भी युवा जैविक कृषि के प्रति आकर्षित होंगे।मुख्य कृषि अधिकारी ए.के. वर्मा ने भी युवा किसानों को जैविक खेती में आगे बढ़ने के लिए आवाहन किया तथा वर्मी कंपोस्ट खाद की उपयोगिता एवं विशेषताएं बताई।इस मौके पर उपस्थित किसानों ने कुछ स्थानीय समस्याएं रखीं जिनका यथासंभव समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, ई0 हरि प्रकाश शर्मा, सतपाल चौधरी, सुभाष चौधरी, राजवीर मिश्रा, तेजवीर सिंह, उपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, वासु शर्मा, डॉ अशोक अरोरा, राजवीर प्रधान आदि उपस्थित थे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
