काशीपुर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड की जो घटना हुई है। उसने पूरे देश को कलंकित किया है। भाजपा के शासनकाल में इस तरह की घटनाओं की लगातार पुनरावृति हो रही है जो कि शर्मनाक है। वह हाथरस कि नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी थी आज भाजपा के शासनकाल में नारी शक्ति का अनादर कर अपमानित करने का काम हुआ है।
श्री चौहान ने कहा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की तानाशाह सरकार सत्ता के नशे में चूर है। इन्होंने नारी शक्ति को कमजोर तथा असुरक्षित करने का काम किया है। जो हमारी बहन बेटियों को सुरक्षित ना रख सके उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है? उन्होंने कहा उन्नाव की घटना में भाजपा विधायक को भारी जद्दोजहद के बाद दोषी ठहराया गया और तब तक वह बेटी अपने पूरे परिवार को खो चुकी थी।इन भाजपा के लोगों ने हमेशा नारी शक्ति के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस जाते हुए श्री राहुल गांधी जी को रोका गया उनके साथ धक्का-मुक्की की गई इस सरकार ने अपने कृत्य को छिपाने के लिए उस परिवार से मिलने नहीं दिया ।कांग्रेस हमेशा नारी शक्ति की आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
