मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा 28 जून 2022अय्यूब मसूदी प्रदेश संगठन मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बनने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। आपको बता दें कि अय्यूब मसूदी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है पार्टी में हमेशा कार्यत है। पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा देखते हुए भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उत्तम नारायण श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अल्पसंख्यक की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि अय्यूब मसूदी पुत्र शफी मोहम्मद निवासी फरीदपुर हाजी पोस्ट सुल्तानपुर दोस्त ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश संगठन मन्त्री अल्पसंख्यक मोर्चा बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भाजपा ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां देनी शुरू कर दी। बता दें कि ठाकुरद्वारा के ग्राम फरीदपुर से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अय्यूब मसूदी क़ो भाजपा समर्थक मंच में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी लुकमान की संस्तुति पर अय्यूब मसूदी को उत्तर प्रदेश का भाजपा समर्थक मंच का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा समर्थक मंच का पार्टी के प्रति कार्य करने का बीड़ा उठाया है। बता दें कि अय्यूब मसूदी क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्हें सभी वर्ग के लोग भली भांति जानते हैं। उनका अच्छा व्यवहार ही उनकी पहचान है जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं। उनके पास क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए आता है। तो वह हर समय हर किसी व्यक्ति के साथ सेवा भाव के साथ समर्पित रहते हैं।

अय्यूब मसूदी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर वह पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दिया हुआ नारा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
