मुरादाबाद (कुंदरकी) 5 जलाई 2022 ट्रक और टैंपू के आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से टेंपो में बैठे करीब 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के अलीगढ़ मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात व्यक्ति घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया ।तथा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।मुरादाबाद के इस खूनी हाईवे पर सप्ताह भर में न जाने कितनी घर उजड़ जाते हैं क्योंकि इसी हाईवे से डिली जो मजदूर लोग मजदूरी करने निकलते हैं वह ऑटो और टेंपू से मुरादाबाद जाते हैं और इस रोड पर आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है जिस पर प्रशासन शासन ने अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है क्या शासन प्रशासन जगह से अनजान बना हुआ है इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं यहां पर इसीलिए यह जगह खूनी हाईवे बन चुकी है ।इस का कारण यह की आज तक कोई डिवाइडर नहीं बनाया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
