The painful death of the car driver collided with the car tractor trolley,
काशीपुर। 20 जुलाई 2022 सड़क दुर्घटना में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से रेस्क्यू कर घायल को कार से निकालकर निकट में ही स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से संबंधित जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

बता दें कि बीती रात्रि के करीब 12:00 बजे ठाकुरद्वारा मुरादाबाद मार्ग पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के निकट काशीपुर से मुरादाबाद की तरफ जा रही कार संख्या यूके 06 बाई 9146 आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार वसीम पुत्र शकील निवासी थाना भोजपुर हाल निवासी मोहल्ला अलीखा गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना की सूचना पर सूर्या चौकी से कांस्टेबल सुमित, गणेश, कुंदन सिंह तथा बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने क्षतिग्रस्त कार के अंदर से घायल वसीम को रेस्क्यू कर निकाल कर एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही अपनी निजी गाड़ी से सरवरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसीम की मृत्यु की सूचना वसीम के परिजनों को पुलिस ने दे दी है शादीशुदा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वसीम इसी अस्पताल में कंपाउंडर था। दिलारी के निकट अपना एक निजी अस्पताल तैयार करा रहा था जो अति शीघ्र ही चालू होने वाला था अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया है। कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद ही ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
