काशीपुर। 15अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जीवन उत्थान समिति के कार्यालय में तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर बोलते हुए समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने व घर-घर तिरंगा अभियान से देश में देशभक्ति की प्रेरणा जन्म लेती है। आज इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान व शहीदों को श्रद्धांजलि देकर देश की आजादी के लिए उनके त्याग व बलिदान की याद ताजा होती है।

आजादी के वक्त हमारे देश की आबादी 34 करोड़ थी जो आज लगभग 140 करोड़ है परंतु उसके बावजूद भी देश ने विश्व में विश्व गुरु होने की ओर एक कदम बढ़ा दिया है देश का तिरंगा जब हाथ में होता है तो हर व्यक्ति अपने आप को देश के प्रति समर्पित मानता है इसके बाद समिति द्वारा लोगों को तिरंगा बांटा गया समिति के कार्यालय में तथा तिरंगा बांटने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा ,भास्कर त्यागी एडवोकेट ,सीमा शर्मा एड, रईस अहमद एड, अमृत पाल एड, जहांगीर आलम एड, संजीव कुमार आदि लोग उपस्थित थे।




































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
