काशीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं धोनी मुक्त वातावरण को लेकर संकल्प लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी व प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला सचिव एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता विक्की राजकुमार सौदा इस बार दीपावली पर 10 हजार मिट्टी के दीये खरीदकर गरीबों व जरूरतमंदों को बांटेंगे।
वरिष्ठ समाजसेवी व प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला सचिव विक्की राजकुमार सौदा ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते उन्होंने यह संकल्प लिया है इस बार वह पटाखों का प्रयोग नहीं करेंगे और लोगों को भी इस ओर जागरूक करेंगे कि वह पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रोनिक झालरें व सजावट के आधुनिक सामान आने से कुम्हार के व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है तथा उनके आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी के मद्देनजर उनके द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि वह 10 हजार मिट्टी के दीये खरीदकर गरीब व जरूरतमंदों में इसका विरतण करेंगे। बता दें कि विक्की राजकुमार सौदा समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं तथा जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। उनके इस कार्य की चहुओर प्रशंसा हो रही है।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
