काशीपुर। 21 अगस्त 2022 पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि न्यायालय में तीनों के ऊपर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। और उनकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है लंबे समय से तीनों आरोपी न्यायालय में दी गई तारीखों पर उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हुए थे जिस पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने न्यायालय से वारंटी फौजदारी एवं धारा 60 के अंतर्गत अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम खाई खेड़ा थाना आईटीआई काशीपुर को एवं फौजदारी एवं धारा 60 में वांछित अभियुक्त फौजा सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम हेमपुर इस्माइल खान आईटीआई तथा फौजदारी एवं धारा 60 में वांछित अभियुक्त दीदार सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी जगतपुर पट्टी थाना कुंडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कांस्टेबल किशोर फर्त्याल मुकेश कुमार त्रिभुवन सिंह दीवान गिरी आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
