काशीपुर। 10 सितंबर 2022 खूंखार गुलदार को वन विभाग की टीम पकड़ने में सफल रही। गुलदार की दहशत से क्षेत्र में जनता बड़ी परेशान थी गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि लंबे समय से मानपुर रोड पर स्थित गुलदार को देखा जा रहा था इस दौरान गुलदार ने कई जानवरों को भी अपनी भूख का शिकार बना लिया था। कुछ समय तक तो वन विभाग शांत रहा परंतु क्षेत्र वासियों के कड़े विरोध के बाद वन विभाग नींद से जागा और क्षेत्र में जगह-जगह पर गुलदार को पकड़ने को लेकर पिंजरे लगा दिए गए थे।

परंतु क्षेत्रीय जनता पर गुलदार का खौफ छाया हुआ था यहां तक कि बच्चों को भी परिजन इकला स्कूल नहीं भेजते थे। एक समूह के साथ बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते थे क्षेत्रवासियों का गुलदार के प्रति डर समाप्त हो गया है क्योंकि वन विभाग की टीम ने खूंखार गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया है। वन विभाग के द्वारा खूंखार गुलदार को पकड़े जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र वासियों ने भी वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्राधिकारी ललित आर्य ने बताया कि लंबे समय से गुलदार को वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था उन्होंने बताया कि जगह जगह पर मानपुर रोड स्थित पिंजरे लगाए गए थे उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गुलदार को एक बार पकड़ लिया गया था परंतु किसी कारण बस दिलदार पिंजरे से निकल कर भाग गया था उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम ने गुलदार को पकड़कर घने वन में छोड़ दिया है। गुलदार को पकड़ने वाली टीम में बृजेश शर्मा, सरजीत सिंह, संदीप सिंह, नवीन चन्द्र, सुरेश चन्द्र आदि वन्यकर्मी शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
