काशीपुर । अग्निशमन विभाग ने रामनगर रोड स्थित एक निर्माणाधीन खाली पड़े मकान में आग लगाकर उसे तत्काल बुझाने का परीक्षण किया काशीपुर में आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन था। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित दमकल विभाग के कर्मी मौजूद रहे ।बता दें कि एक माह पूर्व काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में करीब 60 से अधिक दुकानें आग में जलकर राख हो गई थी। उसी को देखते हुए दीपावली पर्व आने से पहले ही अग्निशमन विभाग द्वारा आग बुझाने का परीक्षण किया गया

इस दौरान दमकल विभाग कर्मियों तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे इस दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा रामनगर रोड स्थित खाली पड़े मकान में पहले आग लगाई गई फिर आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में ही मकान में लगी आग पर काबू पा लिया इस दौरान एफएसओ दमकल विभाग गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा आग बुझाने का परीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि आग पर तत्काल प्रभाव से किस प्रकार काबू पाया जाए इसको लेकर रामनगर रोड स्थित स्टेडियम के पास खाली पड़े मकान में पहले आग लगाई गई थी उसके बाद मकान स्वामी द्वारा अग्निशमन विभाग को फोन पर सूचना दी गई थी जिस पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में है आग पर काबू पा लिया है



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
