Before the minor teenager, the village head did such a thing that people were surprised
ठाकुरद्वारा। 13 सितंबर 2022 नाबालिग के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर 2 महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि ग्राम नन्हू वाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी एक महिला ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में पूर्व ग्राम प्रधान पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री को पूर्व प्रधान के घर की महिला मवेशियों के लिए चारा काटने के बहाने बुला कर ले रही थी।

बताया कि घर पर पहले से ही मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान ने उसकी नाबालिग पुत्री को घर के कमरे में बंद करके उसके साथ जबरदस्ती करने लगा उसने बताया कि उसकी पुत्री के शोर मचाने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पूर्व प्रधान पुलिस में कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए दो महिलाएं समेत चार लोगों को नाम दर्ज किया है जबकि एक व्यक्ति का नाम अन्य में दर्ज है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह, दीपक तथा राखी पत्नी तेजा एवम रेखा पत्नी नीरज,तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
