काशीपुर।19 सितंबर 2022 कोतवाली पुलिस ने महिला को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि
विजेन्द्र सिंह चैहान पुत्र लक्खू सिंह निवासी ग्राम बांसखेड़ा कला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बैंक मित्र है।

तथा बैंक के कार्य से पूरे दिन घर से बाहर रहता है तथा उसकी पत्नी कमलेश पूर्व प्रधान है। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले जगत सिंह, उसकी पत्नी ममता व पुत्र राहुल आये दिन उसके घर के सामने कूड़ा डाल देते हैं। जब उसकी पत्नी इसका विरोध करती है तो आरोपी उसकी पत्नी के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।बताते हैं कि बीती 18 मई को भी आरोपियों ने उसके घर के सामने कूड़ा डाल दिया। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर व गाली गलोच करने लगे तथा उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी ने पडौसी के घर में जाकर खुद को उपरोक्त व्यक्तियों से बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
