काशीपुर । महिला ने पति पर तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है बता दें कि मोहल्ला हजरत नगर अली खान निवासी अमरीन परवीन पत्नी हसीन पुत्र इरफान ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 22 अप्रैल 2015 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हजरत नगर अली खान निवासी हसीब पुत्र हफीज के साथ हुआ था पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज उपहार स्वरूप उसे दिया था परंतु उसका पति एवं उसके ससुराल वाले पति हसीब पुत्र हाफिज फातमा पत्नी हफीज आद्या मेहरीन तथा नफीस आदि लोग उसे दहेज कम लाने को लेकर मारते पीटते थे जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई परंतु विवाद खत्म नहीं हुआ महिला ने बताया की 7 नवंबर 2020 की दोपहर करीब 12:30 बजे उसके पति हसीब उसे मारने पीटने लगा तथा मोहल्ले के लोगों के सामने ही उसने एक साथ तीन बार उसे तलाक दे कर मारपीट कर घर से निकाल दिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
