काशीपुर। 30 सितंबर 2022 उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में नए जिलों की घोषणा हो चुकी है। अब इन जिलों में भारतीय जनता पार्टी नए जिला अध्यक्षों की अति शीघ्र ही घोषणा करने जा रही है। जिसके लिए अध्यक्षों की एक लंबी कतार लगी हुई है। हर जिले से कई कई लोगों ने अपने प्रस्ताव भाजपा संगठन को भेज दिए हैं तो वहीं भाजपा ने काशीपुर को भी भाजपा संगठन में जिला घोषित किया है।

और काशीपुर जिले में शामिल बाजपुर गदरपुर तथा जसपुर है। और काशीपुर जिले से अध्यक्ष को नियुक्त किया जाना है जिसके लिए काशीपुर से कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जिन्होंने काशीपुर जिले से जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए अपने अपने प्रस्ताव भाजपा संगठन को भेज दिए हैं। तो वही एक खनन कारोबारी का नाम सबसे आगे भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में चल रहा है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो इस खनन कारोबारी के प्रदेश के मुखिया से भी अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं और भाजपा के जिला अध्यक्ष से भी उसके अच्छे संबंध हैं। जिसके चलते जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
