बरेली। 6 अक्टूबर 2022 बरेली स्थित हजरत शाह शराफत मिया का सलाना उर्स शुरू,काशीपुर सहित आस-पास से बरेली पहुचे हजारो जायरीन (श्रद्धालु) ! बरेली स्थित शाह शराफत मिया का सालाना 55वा उर्स आज 06 अक्टूबर से शुरू हो गया है।

जहाँ शनिवार की प्रातः 11 बजे कुल शरीफ की रस्म के बाद समापन किया जायेगा प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए सकलैनी ऐकडमी ऑफ़ इंडिया के स्थानीय निगरा व पत्रकार अज़ीम खान,मोहम्मद इकबाल ने बताया की आज देश विदेश से पहुचे उलेमाओ की तकरीर और नातो-मंगवत को सुनने कुल शरीफ में शिरकत करने व् फेज उठाने को काशीपुर सहित दूर-दराज से जायरीनो ने उर्स में शिरकत करने को पहुंचना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया की हुजूर शाह शराफत मिया के गद्दीनशीन पीरे तरीकत हुजूर शाह सकलेन मिया ने आज सुबह बरेली आस्ताने में उर्स का आगाज किया जहां उनके द्वारा 08 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कुल शरीफ/फातेह खुवानी की जाएगी जिसमे देश और दुनिया में अमनो अमान की दुआ के साथ साथ भारत वर्ष की तरक्की के लिए खुसूसी दुआ की जाएगी !
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
