काशीपुर। 9 October 2022 जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। बता दें कि काशीपुर के ग्राम इस्लाम नगर बसई में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूसए मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नियाज नजर कर लोगों में तस्कीम किया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई है।

बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस्लाम धर्म के सबसे आखरी नबी मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम की पैदाइश का दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ लोगों ने खुशियां मनाते हुए जुलूस निकाला। जबकि वारिस पढ़ती रही और लोग झूमते हुए जुलूसए मोहम्मदी में शामिल हुए। कयास लगाए जा रहे थे कि बारिश है।

तो इस बार जुलूसए मोहम्मदी में लोग कम शामिल होंगे परंतु यहां कुछ अलग ही देखने को मिला लोगों में पिछले वर्ष से भी ज्यादा उत्साह देखने को मिला मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की पैदाइश की खुशी में लोग बेपरवाह होकर बारिश में ही जुलूस निकालते रहे। जुलूसए मोहम्मदी सुबह करीब 8:00 बजे इस्लाम नगर में स्थित जामा मस्जिद तथा आमना मस्जिद से से शुरू हुआ और पूरे गांव में होते हुए दरगाह अली शेर बाबा में हाजिरी लगाते हुए हरिया वाला चौक से शहीद पेट्रोल पंप होते हुए वापस आमना मस्जिद तथा बाद में जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस ए मोहम्मदी का समापन किया गया। इस मौके पर जगह-जगह पर फल वितरण मिठाईयां वितरण तथा तरह-तरह के मिष्ठान वितरण किए गए। इस मौके पर मुफ्ती सलमान, इमाम मोहम्मद मुस्लिम, रिजवान चौधरी, अली हसन, सद्दीक शाह, इमरान शाह, अली रजा ,शाहिद अली, ताहिर चौधरी, नूर ए मुजस्सिम, तस्लीम अहमद, हाजी शराफत हुसैन, ग्राम प्रधान नईम अहमद, हाफिज मोहम्मद फारुख, नवाब अली, सद्दाम हुसैन, के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
