काशीपुर। 1 नवंबर 2022 चोरों ने दुकान का पिछली दीवार काटकर दुकान से करीब 220800 रुपए का सामान चोरी कर हुए फरार बता दें कि अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि मुरादाबाद रोड पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास इकराम ट्रेडर्स की दुकान से चोरों ने दुकान की दीवार में कोमल काटकर दुकान में रखा तांबा पीतल एवं लोहा चोरी कर फरार हो गए।


चोरी की घटना की तहरीर मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मौहल्ला फतहेउल्लागंज कोतवाली ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने देकर बताया है कि वह 31 अक्टूबर 2022 की शाम करीब 6:00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था आज प्रात करीब 8:00 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा और दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान की पिछली दीवार में एक बड़ा कुमल कटा हुआ था। उसने बताया कि दुकान में पिछले 1 महीने से खरीदा हुआ ताबा एक कुनतल 25 किलो, एक कुनतल पीतल,एक कुनतन अल्मोनियम तथा कुनतल कोपर की तार, एवं 15 कुंटल एम. एस. लोहा तथा कोन्टर की दराज में रखे करीब 800 सौ रुपये चोरी कर ले गये। उसने बताया कि इस दौरान चोर दुकान से करीब ₹220800 का सामान चोरी कर ले गए हैं उसने बताया कि इतना सामान कोई भी व्यक्ति बिना वाहन के नहीं ले जा सकता उसने कहा कि अज्ञात चोरों ने वाहन के माध्यम से दुकान से चोरी किया माल ले गए हैं। उसने बताया कि चोरी की घटना की सूचना सूर्या पुलिस चौकी को दे दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
