काशीपुर। 5 नवंबर 2022 आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर पद पर छात्राओं के चयनित होने पर कॉलेज प्रशासन ने हर्ष व्यक्त किया है। बता दें कि चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दिनांक 03-11-2022 को महाविद्यालय के कैरियर काउन्सलिंग एवं प्लेसमेन्ट सैल की ओर आयोजित ड्राइव में एन० आई० आई० टी० के प्रतिनिधियों द्वारा आई सी आई सी आई बैंक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए पात्रता मापदंड के आधार पर प्रदेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया।

जिसमें एम०ए० की समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस चयन प्रक्रिया में एम०ए० अंग्रेजी की इशिता गुप्ता एम०ए० अर्थशास्त्र की हितांशी एवं कोमल चयनित हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० कीर्ति पन्त, डॉ० दीपिका गुडिया आत्रेय व प्रबन्ध समिति द्वारा छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य डॉ० दीपा चनियाल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ० रमा अरोरा, डॉ० ज्योति रावत एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
