काशीपुर- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आज कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ धूप में 1 घंटे का मौन सत्याग्रह किया बता दें कि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में द्वारा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के आह्वान पर यूपी के हाथरस में वाल्मीकि समुदाय की बेटी के साथ जघन्य कृत्य निंदा करते हुए एवं उस पीड़ित परिवार से मिलने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा जा रहे थे । इस दौरान उन्होंने धारा 144 का विशेष रूप से पालन करने का भी आश्वासन दे रहे थे। कांग्रेस का आरोप है की प्रदेश की योगी सरकार के इशारों पर उनके साथ जो क्रूरता पूर्वक घटना हुई है उसके विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष बैठ कर धूप में 1 घंटे का मोन सत्याग्रह कार्यक्रम कर यूपी की योगी सरकार का विरोध जताया है। मौन सत्याग्रह के उपरांत महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि यूपी में अपराधियों का बोलबाला है बेगुनाह लोगों पर योगी सरकार लाठीचार्ज करवा रही है भाजपा की सरकार में महिलाओं के ऊपर जिस प्रकार से अत्याचार शोषण हो रहा है यहां तक कि बेटियों के साथ कुकृत्य जैसी जघन्य घटनाओं को रोकने में यूपी की योगी सरकार फेल हो चुकी है ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर देश मैं विकास की नीव रखी थी जो भाजपा के शासनकाल में वह धराशाई हो गई है महिला एवं बेटियों को इस वातावरण में ऐसा लग रहा है कि आज भाजपा शासन में महिलाए अपने आप को आसुरक्षित महसूस कर रही हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है क्या प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री योगी जी के इशारों पर उनसे बदसलूकी की गई क्या यही नारी का सम्मान है। यूपी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार से देश की नारी पूछना चाहती है की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में महिलाओं का उत्पीड़न क्यों हो रहा है क्या यही नारी का सम्मान है यूपी सरकार के कृत्य के समस्त कांग्रेस जनों ने नाराजगी जताई है इस दौरान प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी अरुण चौहान पीसीसी सदस्य मुक्ता सिंह इंदू मान जय सिंह गौतम जितेंद्र सरस्वती प्रदेश सचिव अलका पाल प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन राशिद फारूकी रोशनी बेगम विमल गुड़िया महेंद्र सिंह बेदी आशीष अरोरा बॉबी भोपाल मोहम्मद अरशद अब्दुल कादिर जफर मुन्ना विपुल गुड़िया त्रिलोक सिंह अधिकारी विमल गुड़िया रवि ढींगरा अशरफ अली मौजूद रहे ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
