काशीपुर। 26 नवंबर 2022 छात्रों को स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि शुक्रवार को ग्राम मुकंदपुर निवासी एक महिला ने थाना आईटीआई में दी तहरीर में बताया की ग्राम धनोरा एहतमाली मुकंदपुर निवासी बादल पुत्र महेंद्र सिंह उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल जाते उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करता है तथा अश्लील हरकतें करता है। पुलिस ने महिला कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए अति शीघ्र आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करें आरोपी बादल को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 (a)(d) तथा पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
