काशीपुर। 3 December 2022 सड़क दुर्घटना में कांग्रेसी नेता का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिजनों ने सरवर खेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजन घायल को मुरादाबाद ले गए जहां पर उन्होंने घायल को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि कांग्रेसी नेता राशिद फारूकी का पुत्र आमान 20 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से समय करीब 8:15 भारतीय रेस्टोरेंट से अपने घर मोहल्ला महेशपुरा के लिए रवाना हुआ था जैसे ही वह भारतीय रेस्टोरेंट से मेन रोड पर पहुंचा तभी धर्म कांटे के पास अचानक उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर भारतीय रेस्टोरेंट से पहुंचे परिजनों ने सरवन खेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजन उसे मुरादाबाद ले गए जहां पर उन्होंने घायल अमान को मुरादाबाद से दिल्ली रोड पर स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
