काशीपुर। 3 दिसंबर 2022 समाज सेवा को समर्पित उत्तराखंड मूक-बधिर विकलांग कल्याण समिति के तत्वाधान में दिव्यांग लड़कियों तथा दिव्यांग व्यक्तियों एवं वृद्ध महिलाओं तथा वृद्धों को कंबल वितरण किए गए तो साथ ही दिव्यांग लड़कियों को रोजगार की दृष्टि से सुबह रोजगार करने हेतु सिलाई मशीन वितरण की गई।विश्व विकलांग दिवस पर उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा कंबल एवं सिलाई मशीनें वितरण की गई। बता दें कि विश्व विकलांग दिवस पर सामाजिक सेवा के लिए धरातल पर कार्य कर रहे उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग कल्याण समिति के द्वारा गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए साथ ही दिव्यांग लड़कियों को रोजगार की दृष्टि से सिलाई मशीन दी गई।

इस मौके पर उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग कल्याण समिति के संरक्षक सफीक अहमद अंसारी ने बताया कि दिव्यांग लड़कियों को सुबह रोजगार करने के लिए सिलाई मशीनें वितरण की गई हैं उन्होंने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष दिव्यांग लड़कियों तथा दिव्यांग व्यक्तियों के गरीब वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों की संस्था के माध्यम से मदद की जाती है जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति कुछ सुधर सके और लड़कियां अपना रोजगार सिलाई मशीन के द्वारा कार्य कर अच्छी इनकम कर सकती है। जिसके लिए उन्हें सिलाई मशीन वितरण की गई हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम है इसके चलते गरीब वृद्ध महिलाओं एवं वृद्ध व्यक्तियों को कंबल भी वितरण किए गए हैं। तो वही उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर एमo एo राहुल ने बताया कि जसपुर, बाजपुर ,रामनगर, काशीपुर क्षेत्र से लगातार लड़कियां सिलाई मशीन की डिमांड कर रही थी विश्व दिव्यांग दिवस पर कंबल वितरण किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार 15 साल से गरीब असहाय व्यक्तियों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी सेवा लोग कहते हैं हम करते हैं सो कंबल 30 सिलाई मशीन वितरण की गई। मौके पर शफीक अहमद अंसारी, डॉ एमo एo राहुल, अर्पित मेहरोत्रा, हिमांशु अरोरा, अशोक दीवान, मुस्तकीम सलमानी, अफसर अली, आरिफ सैफी, साहिब सकलानी, अलीजान, रामबाबू, रानी शाहिदा तबस्सुम राधा काजल वर्मा राजेंद्र सैनी प्रभा कश्यप, राधा अग्रवाल, निशा, राजेश्वरी ,सलमा, राजीव, मोहित, रोहित, जाकिर हुसैन, अनीस हुसैन, मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
