काशीपुर। 6 दिसंबर 2022 संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे में पेड़ पर लटका मिला सूचना मिलते ही क्षेत्र आसपास के लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया। पेड़ पर व्यक्ति का शव लटका मिलने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि आज प्रातः करीब 07.20 बजे ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर लच्छी थाना काशीपुर द्वारा अपने मोबाइल से चौकी कुंडेश्वरी पर सूचना दी कि काशीपुर रामनगर रोड लक्ष्मीपुर धनोरी के आम की बगिया में एक व्यक्ति द्वारा फंदे से लटककर फांसी लगाई गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि मृतक बृजेश पुत्र राजपाल निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष विगत रात्रि दिनांक 5/12/ 2022 समय 9:00 बजे से घर से बिना बताए कहीं चल दिया था। और सुबह उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला प्रथम दृष्टया परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में फांसी लगाने का कोई कारण प्राप्त नहीं लग पाया है। शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
