काशीपुर 7 दिसंबर 2022 कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाई बड़ी करते एक व्यक्ति को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख 50 हजार रुपए नगद तथा सट्टा पर्ची एवं गत्ता वेपन बरामद कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मोहल्ला थाना साबिक चुंगी के पास सट्टा लगा रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सट्टा पर्ची बैनगत्ता तथा नगद 150000बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद उमर उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी वार्ड नंबर 22 महेशपुरा बताया है। पुलिस ने आरोपी को जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
