काशीपुर। 9 दिसंबर 2022 में पुलिस ने मुखबिर खास के सूचना पर एक व्यक्ति को 10 किलो गांजा के साथ पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कुंडा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को मुखबिर खास की सूचना पर एक प्लास्टिक के कट्टे में मोटरसाइकिल से गांजा ले जाते समय बैल जोड़ी तिराहे पर पकड़ लिया पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस एक प्लास्टिक के कट्टे में करीब 10 किलो गांजा बरामद किया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोध वीर सिंह निवासी ग्राम गांधीनगर कुंडेश्वरी बताया। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कटे में गांजा बेचने ले जा रहा है जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 10 किलो 500 ग्राम अवैध नशीला गांजा बरामद किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
