काशीपुर 12 दिसंबर 2022 पुलिस ने नशीले इंजेक्शन हो तथा कैप्सूल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से₹5267 की नशीली दवाइयां बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है बता दें कि काशीपुर एसओजी टीम ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को संदेह होने पर पकड़ लिया पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस ने 74 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व 48 प्रतिबंधित कैप्सूल व ₹3070 नगद व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 L 2197 व दो अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गण उपरोक्त द्वारा नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल एमआर का काम करने वाले अंकुश नामक व्यक्ति से खरीद कर उन्हें मोटरसाइकिल में घूम घूम कर नशेड़ीओ को बेचना बताया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमन सिंह पुत्र नेतराम सिंह निवासी ग्राम दुलीचंद पुर थाना रेहण जनपद बिजनौर हाल निवासी किराएदार महेशपुरा थाना काशीपुर तथा चांद पुत्र अफजाल निवासी पुष्प विहार कॉलोनी थाना काशीपुर उधम सिंह नगर बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है गिरफ्तार करने वाली टीम में
एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक ललित बिष्ट,
हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल दीवान बोरा, राजेश भट्ट, दीपक कठैत, कैलाश तोमक्याल, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
