काशीपुर। 15 दिसंबर 2022 हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने दुकानों के सामने रोड पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया है बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन तथा उप जिला अधिकारी ने मेन बाजार कोतवाली गेट और तहसील रोड पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन के द्वारा हटा दिया गया है। न्यू तो अतिक्रमण हटाए जाने से संबंधित प्रशासन के द्वारा समय समय पर अतिक्रमण हटाए जाने से संबंधित अभियान चलता रहता है।

परंतु हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर रोड पर के अतिक्रमण को हटवा दिया गया है बता दें कि नगर में अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए जा रहे पलीते के मद्देनजर प्रशासन द्वारा एक बार पुनः अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को सक्त चेतावनी देते हुए
उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और नगर आयुक्त विवेक राय ने साफ कहा की सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम, राजस्व प्रशासन की टीम ने तहसील रोड से महाराणा प्रताप चौक तथा और जीजीआईसी रोड सतेंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग पर सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
