काशीपुर फेसबुक पर चैटिंग के बाद प्यार में दीवानी किशोरी अपने घर से ही प्रेमी से मिलने के लिए निकल पड़ी और काशीपुर के कुंडा चौराहा पहुंच गई जहां से प्रेमी युवक उसे अपने साथ अपने घर ले गया जहां पर युवक के फूफारे भाई ने युवक की जमकर पिटाई लगाने के बाद कुंडा थाना पुलिस को सौंप दिया जहां पर घंटों ममेरे तथा फूफारे भाइयों में विवाद चलता रहा बाद में कुंडा थाना पुलिस ने किशोर तथा किशोरी को जिला पंचायत सदस्य के सुपुर्द कर दिया बता दें कि नौगांवा अमरोहा जिला बिजनौर निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र इजहार हुसैन अपनी फूफी के घर ग्राम मिस्सर वाला में 6 माह पूर्व से कार्य करता है

फैजान फेसबुक चलाता है और फेसबुक चलाते समय उसकी फेसबुक पर ही ग्राम आसाराम जिला बनारस निवासी अहमद अंसारी की बॉलिंग पुत्री से चैटिंग हुई उनकी यह चैटिंग 3 वर्ष तक चलती रही धीरे धीरे चैटिंग प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे जिसके चलते युवक फैजान उससे कई बार बनारस मिलने गया और दोनों में बेइंतेहा मोहब्बत हो गई दोनों ने ठान लिया कि अब वह अलग नहीं रहेंगे युवक ग्राम में मिस्सरवाले में ही अपने फूफारे भाई के यहा रह रहा था इसी दौरान युवती मंगलवार को करीब 4 बजे कुंडा चौराहा पहुंच पहुंच कर उसने फैजान को फोन कर बताया कि वह कुंडा चौराहा पहुंच गई

इसके बाद फैजान युवती को अपने साथ लेकर अपनी फूफी के घर मिस्सर वाला पहुंच गया घर से फरार युवती को देखकर उसके फूफारा भाई आग बबूला हो गया और उसने फैजान को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई लगाने से बाद किशोरी तथा फैजान को कुंडा थाना ले आया और कुंडा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया यहां पर करीब 2 घंटे तक फैजान तथा उसके फुफेरे भाई में कहासुनी होती रही । किशोरी ने बताया कि वह बालिग है और उसकी उम्र 21 वर्ष की है और वह फैजान से बेहद मोहब्बत करती है

उसने बताया कि वह 3 वर्षों से फेसबुक के जरिए फैजान से मिली थी जिसके बाद फैजान भी उससे सहारनपुर जाकर कई बार मिला अब वह उसी के साथ जिंदगी बिताना चाहती है बताया कि वह सोमवार को 11:00 बजे अपने घर सहारनपुर से निकली थी और मंगलवार शाम 4:00 बजे कुंडा चौराहा पहुंच गई जबकि थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल ने किशोरी को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह उसी के साथ विवाह करने की बात को लेकर अड़ी रही जिसके बाद फैजान तथा किशोरी को जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने अपनी सुपुर्दगी में लेकर कुंडा थाना पुलिस से छुड़ाया थाना प्रभारी विनोद कुमार फर्त्याल ने बताया कि फैजान तथा किशोरी दोनों ही बॉलिंग है और वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किशोरी को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु वह फैजान से ही शादी करने को लेकर अड़ी हुई है उन्होंने बताया कि उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
