काशीपुर:13 जनवरी 2023 युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने पटवारी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। बता दें कि पटवारी लीक मामले में भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष वसीम अकरम के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी महाराणा चौक पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन पटवारी पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वसीम अकरम, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद बाबा ने कहा कि

उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार पूरी तरीके से भ्रष्ट सरकार बन चुकी है। जो सरकार एक छोटी सी परीक्षा इमानदारी से नहीं कर सकती तो आप सोचिए कि वह सरकार बड़े-बड़े न जाने कितने घोटाले कर चुकी होगी ।जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से हर भर्ती में घोटाले हो रहे हैं युवाओं के भविष्य से लगातार यह सरकार खिलवाड़ कर रही है।अब ताजातरीन पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। जिसमें न जाने कितने बीजेपी के लोग शामिल होंगे जैसे कि पूर्व में यूके ट्रिपल एससी परीक्षा में 43 लोग जेल में बंद है। कहीं ना कहीं सरकार पूरी तरह से इन भर्तियों को युवाओं के लिए नहीं केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड सरकार से मांग करती है कि पटवारी पेपर लीक मामले में सरकार सीबीसीआईडी से जांच कराएं। जिससे कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग सलाखों के पीछे पहुंच सके और प्रदेश के युवाओं को उनका हक मिल सके। इस मौके पर अब्दुल सामिर, शिवासन,अब्दुल कादिर,सारीम सैफी,विकास सक्सेना,अनीस अन्सारी,चेतन अरोरा,अमित,राज सक्सेना,मंसूर अली मंसूरी,अनस मंसूरी, आरिफ अली, सुबहान अली के अलावा तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
