काशीपुर। 14 जनवरी 2023 कोतवाली पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम तथा कटोरा ताल चौकी प्रभारी नवीन बुधनी ने छापामारी करते हुए एक स्पा सेंटर को बंद करा दिया है। जबकि स्पा सेंटर मसाज पार्लर तथा होटल के संचालकों को निर्देशित किया गया है। बता दें कि कोतवाली पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की प्रभारी बसंती आर्या के द्वारा प्रिया मॉल में होटल स्पा ब्यूटी पार्लर छापेमारी करते हुए चेकिंग अभियान किया।

इस दौरान उनके द्वारा ग्रीन वैली स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर सपा सेंटर को बंद करवाया गया है। बता दें कि पुलिस ने देर शाम प्रिया मॉल तथा एसआरएस मॉल में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए संघन चेकिंग अभियान चलाया है। प्रिया मॉल व एस.आर.एस मॉल में संचालित किए जा रहे कैफे और मसाज पार्लरों, होटल के संचालकों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी वह किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस भी निरस्त किये जाएंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
